1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ajay devgn sidharth malhotra film thank god trailer out

'फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज, चित्रगुप्त बन कर्मों का हिसाब करते दिखे अजय देवगन | ajay devgn sidharth malhotra film thank god trailer out

movie thank god
अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन देखने को मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल में नजर आने वाले हैं। 

 
3 मिनट 6 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत अयान कपूर (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के एक्सीडेंट से होती है। इसके बाद वह यमलोक पहुंच जाते हैं। यहां चित्रगुप्तबने अजय देवगन उनके साथ गेम खेलते है। इस गेम में चित्रगुप्त को कर्मों का हिसाब करना है। चित्रगुप्त के दरबार में नोरा फतेही भी नजर आ रही हैं। 
 
फिल्म में रकुल प्रीत सिंह सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
फिल्म थैंक गॉड का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। यह फिल्म इस दिवाली 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
अगला लेख
हनी सिंह और शालिनी तलवार का हुआ तलाक, सिंगर ने दी इतने करोड़ की एलिमनी