1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Siddharth Shukla, Brahmkumari office, Postmartem report of Siddharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला का शव कल सौंपेंगे, पहले ब्रह्मकुमारी के दफ्तर ले जाया जाएगा

सिद्धार्थ शुक्ला
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गए। कारण पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सिद्धार्थ इतना जल्दी चले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का सभी को इंतजार है। 
 
इसी बीच खबर मिली है कि सिद्धार्थ का शव रात भर कूपर अस्पताल में ही रखा जाएगा। सुबह शव सौंपा जाएगा। पहले शव को ब्रह्मकुमारी के जुहू दफ्तर ले जाया जाएगा और वहां से उनके ओशिवारा स्थित घर पर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार कब होगा ये तय होना शेष है। 
 
गौरतलब है कि रात में 3.30 पर सिद्धार्थ को घबराहट हुई थी। उन्होंने अपनी मां को बताया था कि सीने में दर्द है। पानी पीकर वे सो गए। सुबह फिर पानी पिया और बेहोश हो गए। इस पर उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। 
 
डॉक्टर ने नब्ज टटोली जो मिली नहीं। फौरन कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो गया। 
 
बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी जैसे लोकप्रिय शो के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला अत्यंत लोकप्रिय थे। मनोरंजन जगत शोक में डूब गया। सलमान खान और अक्षय कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सिद्धार्थ बहुत जल्दी चले गए। 
अगला लेख
हिमाचल प्रदेश के 10 बेस्ट टूरिज्म स्पॉट