1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sidharth shukla talked to karan kundra before his death

सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार इस दोस्त से की थी बात

sidharth shukla
टीवी एक्टर और बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। सिद्धार्थ शुक्ला महज 40 साल के थे और हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। उनके उनके निधन पर टीवी और फिल्म जगत के कई सितारों ने शोक व्यक्त किया है।

 
वहीं अब इस बात की जानकारी सामने आई है ‍कि सिद्धार्थ शुक्ला ने आखिरी बार किससे आखिरी बार फोन पर बात की थी। सिद्धार्थ ने आखिरी बार अपने दोस्त और एक्टर करण कुंद्रा से बात की थी। करण कुंद्रा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। 
 
करण कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिद्धार्थ शुक्ला की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'चौंकाने वाला.. कल रात हम बात कर रहे थे कि आप कितना अच्छा कर रहे हैं.. विश्वास नहीं कर सकता! जल्द ही चला गया दोस्त बहुत जल्दी चला गया। तुम हमेशा याद आओगे मेरे दोस्त।'
 
सिद्धार्थ और करण काफी क्लोज थे। उन्होंने कई बार एक साथ स्पॉट किया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला साल 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल कॉन्टेस्ट के रनर अप रहे थे। उन्होंने 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से टीवी डेब्यू किया था। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से सिद्धार्थ शुक्ला को जबरदस्त पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने शिवराज का रोल निभाया था। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस 13 विजेता बने। वह वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में भी नजर आ चुके हैं। सिद्धार्थ ने हाल में वेब सीरीज 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' से डिजिटल डेब्यू किया था।
 
अगला लेख
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अक्षय कुमार ने जताया शोक, बोले- इतनी जल्दी चला जाना हृदयविदारक...