सम्बंधित जानकारी
- सिद्धार्थ शुक्ला ने रात 3.30 पर महसूस की थी बेचैनी, पिया था पानी
- सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख, बोले- बहुत जल्दी चले गए...
- सिद्धार्थ शुक्ला और विवाद, गर्लफ्रेंड को पीटने का आरोप, को-स्टार से झगड़ा और नशे में ड्राइविंग
- टीवी सीरियल 'बालिका वधू' के ये कलाकार कह चुके हैं दुनिया को अलविदा
- सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से टूटे आसिम रियाज, बोले- भाई तुमसे जन्नत में मिलूंगा...
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, यूजर्स ने जोड़ा कनेक्शन
मनोरंजन जगत के कई कलाकार बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का भी महज 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की। डॉक्टरों के अनुसार सिद्धार्थ को हार्ट अटैक आया था और इसकी वजह से उनकी मौत हुई।
सिद्धार्थ के निधन की खबर से हर कोई हैरान है। मनोरंजन जगत में भी शोक की लहर है। इसी बीच फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की भी याद आ रही है। सोशल मीडिया पर #SushantSinghRajput ट्रेंड हो रहा है। सुशांत सिंह के निधन के बाद उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल ही ले जाया गया था।
Why only Cooper#SidharthShukla#SushantSinghRajput
— Jannatul (@Jannat_Firdouse) September 2, 2021
Do you find it something Similar pic.twitter.com/BA0QI3JV5E
Both Gone To early #SidharthShukla #SushantSinghRajput pic.twitter.com/D4D3gXHqya
— Akshat OM (@AkshatOM3) September 2, 2021
वहीं सिद्धार्थ शुक्ला को भी कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिद्धार्थ का पोस्टमॉर्टम भी इसी अस्पताल में होगा। दोनों बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए।
Legend's gose without saying anything R.I.P Dear #SiddharthShukla#SushantSinghRajput #BigBoss pic.twitter.com/WdLiO5eGaF
— शुभांकर मिश्रा (@shubhankrmishra) September 2, 2021
Both talented.
— All in One (@mayankm94847123) September 2, 2021
Both outsiders.
Both got fame at an early age.
And both send to Cooper.!!! Why?#SushantSinghRajput#SidharthShukla pic.twitter.com/VdDhw776DH
फैंस का कहना है कि सुशांत और सिद्धार्थ दोनों ही टैलेंटेड थे। दोनों आउटसाइडर थे। दोनों ने ही कम उम्र में फेम हासिल कर लिया था।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत बीते साल मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत केस की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। वहीं अब सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया है।
सिद्धार्थ शुक्ला साल 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट और मेगामॉडल कॉन्टेस्ट के रनर अप रहे थे। उन्होंने 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से टीवी डेब्यू किया था। टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से सिद्धार्थ शुक्ला को जबरदस्त पहचान मिली थी। इस शो में उन्होंने शिवराज का रोल निभाया था। सिद्धार्थ शुक्ला की लोकप्रियता में तब और इजाफा हो गया जब वे बिग बॉस 13 विजेता बने।
