सम्बंधित जानकारी
- सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर सलमान खान ने जताया दुख, बोले- बहुत जल्दी चले गए...
- सिद्धार्थ शुक्ला और विवाद, गर्लफ्रेंड को पीटने का आरोप, को-स्टार से झगड़ा और नशे में ड्राइविंग
- सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से टूटे आसिम रियाज, बोले- भाई तुमसे जन्नत में मिलूंगा...
- इस वजह से अपने पिता के पर्स से पैसे चुराते थे सिद्धार्थ शुक्ला, मां के थे बेहद करीब
- इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक थे सिद्धार्थ शुक्ला, बिग बॉस 13 से मिली थी जबरदस्त पहचान
सिद्धार्थ शुक्ला ने रात 3.30 पर महसूस की थी बेचैनी, पिया था पानी
सिद्धार्थ शुक्ला का नींद में ही निधन हो गया है। उनके शव का पोर्स्टमार्टम किया जाएगा ताकि सही कारण मिल सके। हालांकि उनके घर वालों ने इस मौत को संदेहास्पद मानने से इंकार कर दिया है। न ही उनको किसी पर शक है।
जो जानकारी अब सामने आई है उसके मुताबिक सिद्धार्थ कल शाम को अपनी मां के साथ टहलते नजर आए। वे और उनकी मां मुंबई के ओशिवारा में रहते थे।
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ ने रात साढ़े तीन बजे बैचेन महसूस की। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी मां को दी। वे सीने में दर्द भी महसूस कर रहे थे। उन्होंने पानी पिया और सो गए। उसके बाद नहीं उठे।
जब सुबह हो गई और वे नहीं उठे तो उनकी मां ने सिद्धार्थ की बहन और डॉक्टर को फोन लगाया। डॉक्टर ने घर आकर सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धार्थ को अस्पताल ले जाया गया जहां पर 10.30 पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
