1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Siddharth Malhotra, Ekta Kapoor, Mohit Suri, Ek Villian

एक विलेन की टीम फिर तैयार

इस बार होगी लव स्टोरी

सिद्धार्थ मल्होत्रा
खबर थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म 'एक विलेन' की हीरोइन श्रद्धा कपूर के साथ दोबारा एक फिल्म में रोमांस करने वाले हैं। अब यह पता चला है कि सिद्धार्थ 'एक विलेन' की टीम के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। सिद्धार्थ निर्माता एकता कपूर और निर्देशक मोहित सूरी के साथ मिलकर एक और फिल्म करने वाले हैं। हालांकि उनकी हीरोइन तय नहीं हुई है लेकिन श्रद्धा इसमें शामिल नहीं हैं। 
 
एक विलेन एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। सिद्धार्थ की यह नई फिल्म एक लव स्टोरी होगी। तीनों करीब चार वर्षों बाद साथ आ रहे हैं। फिल्म की कहानी के बारे में पता चला है यह एक छोटे शहर की प्रेम कहानी होगी। एकता ने जैसे ही यह कहानी सुनी उन्होंने सिद्धार्थ से संपर्क किया। एकता को इस रोल के लिए सिद्धार्थ परफेक्ट लगे। फिल्म कुछ महीनों में शुरू हो जाएगी। मेकर्स जल्द ही इसकी तैयारी भी शुरू कर देंगे। 
 
फिल्म के टाइटल और लीड एक्ट्रेस पर विचार होना अभी बाकी है। सूत्र ने बताया कि एक विलेन समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी बहुत पसंद आई थी। ऐसे में ये तीनों उसी जादू को दोबारा बनाना चाहते हैं। फिलहाल टीम के सभी मेंबर्स व्यस्त हैं। इसलिए यह प्रोजेक्ट अगले साल ही शुरू होने की संभावना है। 
 
 
अगला लेख
करण-अनुराग-जोया-दिबाकर की 'लस्ट स्टोरीज़