1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Namaste England, Parineeti Chopra, Mallika Dua

खुलासा... नमस्ते इंग्लैंड में अर्जुन कपूर के किरदार का

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपने नए प्रोजेक्ट 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि श्रीदेवी के निधन पर वे सारे काम छोड़ अपने परिवार का साथ देने मुंबई पहुंच गए थे। अब वे फिर से शूटिंग में लग गए हैं जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं। 
 
फिल्म का शेड्युल बहुत टाइट है और दोनों इसके लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। यह फिल्म 'नमस्ते लंदन' का सीक्वल है जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थे। 
 
फिल्म के बारे में खबर मिली है कि इसमें अर्जुन कपूर एक किसान की भूमिका निभा रहे हैं। अर्जुन कपूर एक पढ़े-लिखे किसान का किरदार निभाएंगे जिसने एग्रीकल्चर का कोर्स किया है। फिल्म के किरदारों के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है। यह भी नहीं पता चला है कि परिणीति का क्या किरदार है और दोनों की मुलाकात कैसे होती है। 
 
फिल्म में अर्जुन का नाम परम और परिणीति, जसमीत होंगी। इसके अलावा फिल्म में कॉमेडियन मल्लिका दुआ भी हैं। इसके पहले वे फिल्म 'हिंदी मीडियम' में भी नज़र आ चुकी हैं। इस फिल्म में मल्लिका, परिणीति की दोस्त हरप्रीत होंगी। फिल्म की शूटिंग फिलहाल पटियाला में चल रही है। इसके अलावा शूटिंग शेड्युल अमृतसर, ढाका, लुधियाना, पेरिस, ब्रुसेल्स और लंदन के हैं। 
 
विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित और निर्देशित यह फिल्म 7 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होने की संभावना है। इसके पहले अर्जुन और परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' 3 अगस्त 2018 को रिलीज़ होने वाली है। इसके पहले ये दोनों फिल्म 'इश्कज़ादे' में नज़र आ चुके हैं। 
अगला लेख
हिचकी, रेड और सोनू की बॉक्स ऑफिस पर रिपोर्ट