शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Shri Ram Tamrakar, Hindi Cinema Encyclopedia, Indira Gandhi National centre for the arts
Written By
Last Updated : सोमवार, 16 मई 2022 (19:14 IST)

श्रीराम ताम्रकर द्वारा संपादित और लिखी 'हिंदी सिनेमा: इनसायक्लोपीडिया' का मुंबई में विमोचन

श्रीराम ताम्रकर द्वारा संपादित और लिखी 'हिंदी सिनेमा: इनसायक्लोपीडिया' का मुंबई में विमोचन - Shri Ram Tamrakar, Hindi Cinema Encyclopedia, Indira Gandhi National centre for the arts
श्रीराम ताम्रकर द्वारा संपादित और लिखी पुस्तक 'हिंदी सिनेमा.... इनसायक्लोपीडिया' का हाल ही में मुंबई में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, फिल्म अभिनेत्री आशा पारेख, फिल्म अभिनेता और निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी के हाथों मुंबई यूनिवर्सिटी, संस्कार भारती और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम 'सिने टॉकीज़' में विमोचन हुआ। इस मौके पर बाहुबली, आरआरआर, बजरंगी भाईजान के लेखक केवी विजयेन्द्र प्रसाद सहित हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग, साहित्यकार और विभिन्न प्रदेशों से आए विद्यार्थी मौजूद थे।  
हिन्दी सिनेमा इनसायक्लोपीडिया में हिंदी सिनेमा के 1300 से ज्यादा कलाकारों, संगीतकारों, निर्देशकों का परिचय है। साथ ही भारत में संचालित हो रहे फिल्म संस्थानों के गठन एवं गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय, राष्ट्रीय पुस्कार प्रात फिल्मों की सूची, ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारतीय फिल्म प्रविष्टियां, इंडियन पेनोरमा की फिल्में, 1827 से 2018 तक की टाइमलाइन, पद्मअलंकार, सिनेमा विधा से जुड़ी जानकारियों को दिया गया है। हिंदी में इस तरह की जानकारियों को जुटाने का यह विश्व में शायद पहला और अनोखा प्रयास है। 
 
श्रीराम ताम्रकर ने वर्षों तक फिल्म पत्रकारिता की और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में भी सिनेमा को विषय के रूप में पढ़ाया। उनके अनेक आलेख, इंटरव्यू, फिल्म समीक्षा देश के कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए। हिंदी सिनेमा.... इनसायक्लोपीडिया' पुस्तक श्रीराम ताम्रकर का सपना थी। हालांकि यह पुस्तक उनके सामने जारी नहीं हो पाई, लेकिन वे ऐसा संदर्भ ग्रंथ दे गए हैं जो आने वाले समय में सिनेमा के विद्यार्थियों, शोधार्थियों, लेखकों के काम आता रहेगा। इस पुस्तक को लिखने में विनोद तिवारी, सुरेश उनियाल, मनमोहन चड्ढा, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, श्याम माथुर, शशिप्रभा तिवारी, डॉ. सोनाली नरगुंदे, ज्योत्सना भोंडवे और समय ताम्रकर का भी योगदान रहा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का मूल्य 900 रुपये है और इस संस्थान की वेबसाइट से यह प्राप्त की जा सकती है।