मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shraddha kapoor play sita role in nitesh tiwaris ramayana
Written By
Last Modified: रविवार, 22 सितम्बर 2019 (16:18 IST)

श्रद्धा कपूर बनेंगी नितेश तिवारी की रामायण में सीता, लव रंजन की फिल्म से किया किनारा!

श्रद्धा कपूर बनेंगी नितेश तिवारी की रामायण में सीता, लव रंजन की फिल्म से किया किनारा! - shraddha kapoor play sita role in nitesh tiwaris ramayana
श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई अपनी दो फिल्मों साहो और छिछोरे की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि श्रद्धा कपूर को फिल्ममेकर लव रंजन की अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।


लेकिन अब ताजा खबरों की माने तो श्रद्धा कपूर लव रंजन की फिल्म नहीं बल्कि छिछोरे डायरेक्टर नितेश तिवारी की 600 करोड़ रुपए के बजट में बनने वाली पीरियड ड्रामा फिल्म रामायण में लीड रोल निभा सकती हैं क्योंकि उनसे इस फिल्म को लेकर संपर्क किया गया है। 
 
एक रिपोर्ट कि मानें तो नितेश तिवारी की फिल्म रमायण में श्रद्धा कपूर सीता की भूमिका में नजर आ आने वाली हैं। यदि सब कुछ सही रहता है तो इस फिल्म में जहां प्रभास रावण का रोल अदा करेंगे वहीं रितिक रोशन राम के रोल में और श्रद्धा कपूर सीता के रोल में दिखाई देंगी।
 
वैसे तो दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर के बीच काफी अच्छे संबंध हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका, नितेश तिवारी की रामायण में सीता के रोल में दिखाई देंगी लेकिन नितेश इस रोल के लिए श्रद्धा को कास्ट करना चाहते हैं और उन्होंने इसके लिए उनसे संपर्क भी किया है।

श्रद्धा कपूर पहले लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट काम करने वाली थी पर जब उनके पास रामायण का भी ऑफ़र आया तो उन्होंने रामायण को करना चुना क्योंकि दोनों फिल्मों की शूटिंग अगले साल से शुरू होने वाली है और श्रद्धा किसी एक फिल्म को ही अपनी डेट दे सकती है। 
 
हाल ही में श्रद्धा कपूर नितेश तिवारी के डायरेक्शन में ही बनी फिल्म छिछोरे में नजर आईं थी। कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग को खत्म किया है। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ वरुण धवन अहम भूमिका में नजर आनेवाले हैं।
ये भी पढ़ें
ब्लैक मोनोकिनी में सोनाक्षी सिन्हा का हॉट अंदाज, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल