1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shiyas kareem anumol anukutty beef controversy video viral
Last Modified: बुधवार, 15 अप्रैल 2026 (11:38 IST)

मलयाली एक्टर शियास करीम ने एक्ट्रेस को किया बीफ खाने को फोर्स, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

Shiyas Kareem viral video
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और टेलीविजन की दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। 'बिग बॉस मलयालम' सीजन 1 से मशहूर हुए एक्टर और मॉडल शियास करीम एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। शियास करीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। 
 
शियास और अनुमोल अच्छे दोस्त हैं। अनुमोल 'बिग बॉस मलयालम सीजन 7' की विनर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शियास, अनुमोल को बीफ खाने को कहते नजर आ रहे हैं। 
 
जब अनुमोल ने यह कहते हुए मना किया कि वह अपनी 'डाइट' पर हैं और इसे नहीं खाना चाहतीं, तो शियास ने उन पर दबाव बनाना जारी रखा। विवाद तब और गहरा गया जब शियास ने उनसे मजाक में पूछा— 'क्या तुम बीजेपी की फॉलोअर हो?'
 
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, यूजर्स ने शियास करीम की क्लास लगानी शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ कुछ भी खाने के लिए मजबूर करना 'बुलीइंग' के समान है। वहीं कुछ यूजर्स ने बताया कि अनुमोल खुद बीफ खाती हैं। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'अगर वह इस तरह जबरदस्ती कर रहे हैं, तो किसी को उनके खाने में भी पोर्क डाल देना चाहिए। किसी के साथ खाने के नाम पर ऐसी बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।' एक यूजर ने लिखा, 'खाने को राजनीति से जोड़ना गलत है।'
 
कुछ यूजर्स ने दावा किया कि अनुमोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने दोस्तों को बीफ सर्व कर रही थीं। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने बहस को और पेचीदा बना दिया है।
 
इस पूरे मामले पर केरल के लोगों की राय अलग है। एक यूजर ने लिखा, 'केरल में बीफ खाना एक आम बात है और यहां का बड़ा हिस्सा इसे खाता है, इसलिए इस पर इतना हंगामा करना बेवजह है।' एक अन्य ने लिखा, 'मुद्दा बीफ का नहीं, बल्कि जबरदस्ती और मजाक उड़ाने का है।
 
यह पहली बार नहीं है जब शियास करीम सुर्खियों में आए हों। 2023 में उन पर एक महिला जिम ट्रेनर ने रेप और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि उन्होंने शादी का वादा करके महिला का यौन शोषण किया। इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
सीजन 4 नहीं, नया चैप्टर है 'मिर्जापुर: द मूवी', दिखेगी नई कहानी और बड़े बदलाव