बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shibani dandekar pens note for farhan akhtar on his birthday shares romantic photos
Written By
Last Modified: रविवार, 9 जनवरी 2022 (15:52 IST)

फरहान अख्तर के जन्मदिन पर शिबानी दांडेकर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, लिखा खास नोट

Farhan Akhtar
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर 9 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हंहै। इस खास मौके पर उन्हें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

 
शिबानी ने फरहान अख्तर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। तस्वीर में शिबानी फरहान के साथ ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों अलग-अलग अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं।
 
इन तस्वीरों के साथ शिबानी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे Foo, आने वाला साल तुम्हारे लिए और भी बेस्ट होने वाला है, हमेशा आपसे प्यार करती हूं। हैप्पी बर्थडे।'
 
बता दें कि पिछले कई सालों से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा खुलकर स्वीकार किया है। फरहान और शिबानी अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं।
 
फरहान अख्तर की पहली शादी स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ साल 2000 में हुई थी, जिनसे उन्हें दो बेटियां शाक्य और अकीरा अख्तर है। फरहान और अधुना का साल 2017 में तलाक हो गया था। 
ये भी पढ़ें
इस साउथ एक्टर संग लिव इन में रह रहीं टाइगर श्रॉफ की हीरोइन निधि अग्रवाल!