1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan starrer film jawan box office collection day 4

बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'जवान' की दहाड़, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

Film Jawan Box Office Collection day 4
Jawan Movie Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। यह फिल्म हर दिन कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड जोड़ रही है। फिल्म देश और दुनिया में छाई हुई है। 
 
'जवान' ने पहले दिन 65.50 करोड़ का कलेक्शन करके अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी। हालांकि दूसरे दिन 'जवान' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ते हुए 68.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
 
रविवार को 'जवान' ने फिर रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया है। 'जवान' ने चौथे दिन 71.63 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ 'जवान' का टोटल कलेक्शन 250.8 करोड़ रुपए हो गया है। 

'जवान' सबसे तेजी से 250 करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले शाहरुख की ही फिल्म 'पठान' को 250 करोड़ का कलेक्शन करने में 5 दिन का वक्त लगा था। वहीं गदर 2 ने 6 दिन में इस क्लब में एंट्री की थी। 
 
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शाहरुख खान संग 30 साल पुरानी लड़ाई पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह बचपना था...