1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny deol talk about the dispute with shahrukh khan

शाहरुख खान संग 30 साल पुरानी लड़ाई पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वह बचपना था... | sunny deol talk about the dispute with shahrukh khan

shahrukh khan
Sunny Deol on fight with Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' की सुपर सक्सेस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। बीते दिनों मेकर्स ने 'गदर 2' की सक्सेस पर एक ग्रैंड पार्टी भी दी, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। 
 
'गदर 3' की इस पार्टी में सनी देओल संग सालों पुराना मन-मुटाव भुलाकर शाहरुख खान ने भी शिरकत की थी। पार्टी में सनी और शाहरुख एक-दूसरे को गले लगाते भी नजर आए। वहीं अब एक शो में सनी देओल ने शाहरुख खान संग अपने झगड़े को लेकर बात की है। 
 
'आप की अदालत' शो में जब रजत शर्मा ने सनी देओल को बताया कि इस बार तो शाहरुख ने भी उनकी तारीफ की है? इसपर सनी ने कहा, देखिए वो ज़माना, जब वो चीज हुई थी और जो भी हुआ तो वो वक्त था और मैं तो कहता हूं कि उसके बाद समय के साथ सब चीजें फिर आदमी भूल भी जाते हैं और समझ भी आ जाता है कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। 
 
सनी देओल ने कहा, वह बचपना था। उसके बाद मैं, शाहरुख कई बार मिले हैं, ऐसे ही मिले हैं और बातचीत की उसने कई चीजों के बारे में। कुछ फिल्मों के बारे में भी हमने बातचीत की है और इस वक्त भी जब मेरी फिल्म लगी थी तो पूरी फैमिली के साथ मेरी फिल्म देख रहे थे। उन्होंने मुझे कॉल करके फिल्म की तारीफ भी की थी। 
 
बता दें कि साल 1993 में फिल्म 'डर' के बाद शाहरुख खान और सनी देओल के बीच अनबन की खबरें सामने आई थीं। फिल्म में सनी देओल मेन हीरो के रोल में थे। लेकिन पुरी लाइमलाइट विलेन बने शाहरुख ने लूट ली थी। इसके बाद सनी और शाहरुख ने 16 साल तक एक दूसरे से कभी बातचीत तक नहीं थी। हालांकि अब दोनों पुराने गिले शिकवे भूलाकर फिर दोस्त बन चुके हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'बंबई मेरी जान' का ओरिजनल साउंडट्रैक हुआ रिलीज, जैज से लेकर कोंकणी मसाला म्यूजिक तक सब कुछ किया गया शामिल