शाहरुख खान की 'जवान' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन
Jawan Box Office Collection: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 'जवान' की रिलीज ने फैंस को एकदम क्रेजी कर दिया जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आया है। यह फिल्म रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही है।
फिल्म ने पहले दिन 65.50 करोड़ का कलेक्शन करके अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की थी। हालांकि दूसरे दिन 'जवान' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 46.23 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं 'जवान' ने तीसरे दिन एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।
Jawan has made history and it's only the beginning! Have you watched it yet?
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) September 10, 2023
Book your tickets now!https://t.co/B5xelUahHO
Watch #Jawan in cinemas - in Hindi, Tamil & Telugu. pic.twitter.com/XspFQ7W6hV
'जवान' ने शनिवार को एक और इतिहास रच दिया है। यह रिलीज के पहले शनिवार सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 'जवान' ने तीसरे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 68.72 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 180.72 करोड़ रुपए हो गया है।
'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हो चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya

