1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film jawaan will now release on 7 september 2023

शाहरुख खान की 'जवान' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

jawaan release date postpone
film jawaan release date postponed : फिल्म 'पठान' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अब एटली कुमार की 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान से शाहरुख का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है। शाहरुख इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी। लेकिन अब 'जवान' की रिलीज डेट को बदल दिया गया है।

 
शाहरुख खान ने 'जवान' का नया पोस्टर शेयर करते हुए इस फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा किया है। इस पोस्टर में शाहरुख एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट लिखी हुई है। अब यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमघरों में रिलीज होगी। 
 
खबरों के अनुसार फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी तक खत्म नहीं पो पाया है। एडिटिंग के लिए टीम को कुछ और समय चाहिए। ऐसे में 'जवान' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह पिता और पुत्र दोनों का किरदार निभाएंगे। 
 
फिल्म जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति और सुनील ग्रोवर नजर आने वाले हैं। यह शाहरुख खान की पैन इंडिया फिल्म है। बताया जा रहा है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो होगा। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'द केरल स्टोरी' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में दूसरे दिन हुआ जबरदस्त इजाफा