गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahid kapoor kabir singh beats avengers endgame as 2019 most searched film in india
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 दिसंबर 2019 (12:11 IST)

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने इस मामले में दी हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' को मात

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने इस मामले में दी हॉलीवुड फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' को मात - shahid kapoor kabir singh beats avengers endgame as 2019 most searched film in india
साल 2019 में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में रिलीज हुई हैं। वहीं गूगल ने हाल ही में 2019 की ट्रेंड लिस्ट जारी की है। इन ट्रेंड्स में साल की 10 मोस्ट सर्च्ड फिल्में भी शामिल हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनों फिल्में शामिल हैं।


इस लिस्ट में में शाहिद कपूर स्टारर 'कबीर सिंह' ने हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म 'अवेंजर्स एंडगेम' को मात दे दी है। विजय देवराकोंडा स्टारर फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिन्दी रीमेक फिल्म कबीर सिंह को पॉजिटिव या निगेटिव जैसे भी रिव्यू मिले हों, लेकिन लोग इस फिल्म के बारे में बात करने से खुद को नहीं रोक पाए।
 
भारत में लोगों ने 2019 में सबसे ज्यादा फिल्मों में शाहिद की कबीर सिंह को सर्च किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278.24 करोड़ का बबिजनेस कर कई रिकॉर्ड्स बनाए है।

इस लिस्ट में पहले नंबर पर कबीर सिंह, दूसरे नंबर पर अवेंजर एंडगेम, तीसरे नंबर पर जोकर, चौथे नंबर पर कैप्टन अमेरिका और पांचवे नंबर पर सुपर 30 है।
 
गूगल इंडिया की साल 2019 की सबसे ज्यादा सर्च की गई 10 फिल्में-
1. कबीर सिंह
2. अवेंजर्स एंडगेम
3. जोकर
4. कैप्टन मार्वेल
5. सुपर 30
6. मिशन मंगल
7. गली बॉय
8. वॉर
9. हाउसफुल 4
10. उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक
ये भी पढ़ें
रणवीर सिंह की 'जयेशभाई जोरदार' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी यह साउथ एक्ट्रेस