• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahid kapoor film jersey trailer will launch on 23rd november
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 नवंबर 2021 (12:28 IST)

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

shahid kapoor
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप कम होने के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौट चुकी है। बीते कुछ दिनों में कई फिल्मों की रिलीज डेट सामने आई है। शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' की रिलीज डेट भी बीते दिनों सामने आई थी। यह फिल्म इस साल 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।


वहीं अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। शाहिद कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर 23 नवंबर 2021 को रिलीज होगा। जिसके लिए एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गनाइज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के खास मौके पर शाहिद कपूर यूएई से आकर इसका हिस्सा बनेंगे।
 
बता दें कि यह तेलुगु भाषा की सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिन्दी रीमेक हैं जिसे गौतम तिन्नानुरी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहिद के अलावा एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर, पंकज कपूर और शरद केलकर हैं। जर्सी एक स्‍पोर्ट्स ड्रामा है जिसमें एक क्र‍िकेटर के संघर्ष को दिखाया गया है।
 
फिल्म की कहानी अर्जुन नाम के एक प्रतिभाशाली, लेकिन असफल क्रिकेटर के बारे में है, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए अपने उम्र के तीसवें पड़ाव में वापसी करने और भारत के लिए खेलने का फैसला करता है।
 
ये भी पढ़ें
वो वापस आ रही है ..!! : ये है मजेदार चुटकुला