देश में कोरोनावायरस का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे हैं। बीते दिनों टीवी एक्टर शाहीर शेख के पिता भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उनके पिता की हालात गंभीर थी और वेंटिलेटर पर थे। लेकिन कोरोना के चलते उनका निधन हो गया है।
Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un May Allah rest uncles soul in peace bhai @Shaheer_S stay strong bhai
— Aly Goni (@AlyGoni) January 19, 2022
टीवी एक्टर अली गोनी ने ट्वीट करके शाहीर के पिता के निधन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। मजबूत रहो शाहिर भाई।
My dad is on a ventilator, suffering from a severe covid infection… pls keep him in your prayers .. pic.twitter.com/z83Y6tigMs
— Shaheer Sheikh (@Shaheer_S) January 18, 2022
बता दें कि बीते दिनों शाहीर ने अपने पिता की एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था, मेरे पिता इस समय गंभीर रूप से कोविड से संक्रमित हैं और वेंटिलेटर पर हैं...प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिर शेख ने टीवी सीरियल महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की है। वह इन दिनों 'पवित्र रिश्ता 2' में नजर आ रहे हैं।