1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shah rukh khan wants abram become a tennis player

इस वजह से अबराम को टेनिस प्लेयर बनता देखना चाहते हैं शाहरुख खान

Shahrukh Khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ज़ीरो बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी गति से चल रही है। शाहरुख दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। 
 
फिल्म प्रमोशन के दौरान अब शाहरुख से उनके बेटे अबराम के करियर के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है अबराम का टैलंट थोड़ा अलग किस्म का है। वह बहुत मासूम है। मेरी उम्मीद रहेगी कि वह अपनी सेन्सिटिविटी द्वारा कुछ अच्छा काम करें। मेरे हिसाब से वह टेनिस प्लेयर बनेंगे तो ज्यादा कूल लगेंगे। उनके बाल जब उड़ते हैं और फेस को देखकर टेनिस प्लेयर होने की फीलिंग अच्छी लगती है।
 
उन्होने कहा कि मुझे लगता है कि मेरे घर में अबराम को ब्रेक सबसे पहले मिलेगा, हमारे यहां जिसकी उम्र सबसे कम होती है, उसे सबसे जल्दी ब्रेक मिलता है। इससे पहले शाहरुख ने बताया था कि उनकी बेटी सुहाना खान ऐक्ट्रेस बनना चाहती है, जबकि बेटा आर्यन फिल्म निर्देशन और राइटिंग में करियर बनाने को लेकर उत्सुक है।
 
शाहरुख की हालिया रिलीज़ फिल्म ज़ीरो को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला रहा है। फिल्म में शाहरुख की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है। शाहरुख के अलावा इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, मोहम्मद जीशान आयूब और कैटरीना कैफ भी हैं।
अगला लेख
कपिल शर्मा के नए शो में रणवीर और सारा की धूम, रेड वेलवेट केक लग रहा हूं