1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shabana Azmi, Amitabh Bachchan, Sonakshi Sinha

बेटियों के साथ रैम्प पर नजर आए अमिताभ-शत्रुघ्न-अनिल

शबाना आजमी
शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी ने उत्तर प्रदेश में मिजवान नामक गांव गोद ले रखा था जिसकी देखभाल अब शबाना करती हैं। इसकी मदद के लिए मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन हुआ जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता के साथ, सोनम कपूर पिता अनिल कपूर के साथ और शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा साथ नजर आए। इनके अलावा मनीष मल्होत्रा, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, अभिषेक बच्चन, जया बच्चन आदि मौजूद थे। सोनाक्षी बेहद खुश थी और उन्होंने ट्वीट भी किया कि डैडी ने रैम्प पर डेब्यू किया है और उन्हें मैंने रैम्प पर वॉक करना सिखाया। 

सभी फोटो : गिरीश श्रीवास्तव