• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. scam 1992 fame anjali barot tied knot with boyfriend gaurav arora photos viral
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (09:42 IST)

'स्कैम 1992' फेम अंजलि बरोट ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, वायरल हो रहीं तस्वीरें

'स्कैम 1992' फेम अंजलि बरोट ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, वायरल हो रहीं तस्वीरें - scam 1992 fame anjali barot tied knot with boyfriend gaurav arora photos viral
इन दिनों कई बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग सात फेरे लिए हैं। इसके साथ खबर आ रही है कि 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' एक्ट्रेस अंजलि बरोट ने भी बॉयफ्रेंड गौरव अरोड़ा संग शादी रचा ली है।

 
दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि स्कैम 1992 में अंजलि बरोट ने हर्षद मेहता की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार निभाया था। यह वेब शो फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। 
 
तस्वीरों में अंजलि बरोट ने पिंक कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, वहीं उन्होंने गोल्डन जूलरी कैरी की हुई हैं। वहीं, गौरव अरोड़ा ने अपनी शादी में क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। अंजली बरोट के इस पोस्ट में उनके प्री वेडिंग फंक्शन से लेकर शादी की रस्मों तक की सारी तस्वीरें मौजूद हैं।
 


अंजलि बरोट ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'चाय पार्टनर जिंदगी भर के लिए, आई लव यू गौरव अरोड़ा।' अंजलि बरोट की इस पोस्ट पर फैंस और कई सेलेब्स कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 
अंजली और गौरव के वेडिंग अलबम पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इन तस्वीरों में मेंहदी की रस्मो से लेकर मंगलसूत्र पहनाने तक के पल शामिल हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।