1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sarabjit singh sister dalbir kaur passes away randeep hooda performs last rites

पर्दे पर 'सरबजीत सिंह' का किरदार निभाने वाले रणदीप हुड्डा ने निभाया वादा, दलबीर कौर को दी मुखाग्नि | sarabjit singh sister dalbir kaur passes away randeep hooda performs last rites

Sarabjit Singh
कई सालों तक पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन हो गया। सरबजीत शराब पीकर गलती से सीमा पार कर गए थे। इस पर उन्हें 1991 में पाकिस्तान की एक अदालत ने जासूसी के लिए मौत की सजा सुनाई थी। सरबजीत सिंह को जेल से रिहा कराने के उनकी बड़ी बहन दलबीर कौर ने बहुत लड़ाई लड़ी थी।

 
सरबजीत सिंह के जीवन पर फिल्म भी बनी थी, जिसमें बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय से प्रभावित दलबीर ने रणदीप को ही अपना भाई मान लिया था। रणदीप और दलबीर दोनों ने एक साथ एक अच्छा बंधन साझा किया था। दलबीर ने रणदीप को मरने पर 'कंधा' देने के लिए कहा था। 
 
रणबीद हुड्डा ने दलबीर से किया वादा भी निभाया। वह दलबीर कौर के निधन की खबर सुनते ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने मुंबई से निकल गए। एक्टर ने ना सिर्फ दलबीर को कंधा दिया बल्कि उन्हें मुखाग्नि भी दी। उन्होंने दलबीर कौर के परिवार को सांत्वना भी दी। 
 
बता दें कि अप्रैल 2013 में लाहौर की कोट लखपत जेल में कैदियों ने सरबजीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था। उन्हें जिन्ना अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 2 मई 2013 को सरबजीत की मौत हो गई थी। 
 
अगला लेख
कपूर खानदान में आने वाला है नया मेहमान, मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट