लॉकडाउन : फैंस की डिमांड पर एक बार फिर प्रसारित होगे ये दो हिट कॉमेडी शो, हुई आधिकारिक घोषणा
लॉकडाउन की वजह से इन दिनों सभी टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग पर ब्रेक लग गया है। इन दौरान टीवी चैनल्स अपने दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपने पुराने हिट टीवी शो का री-टेलीकास्ट कर रहे हैं। दूरदर्शन चैनल पर टीवी शो 'रामायण' और 'महाभारत' को वापस लाया गया। दूरदर्शन पर अन्य कई शोज भी वापस लाने की घोषणा की गई।
अब प्राइवेट टीवी चैनल्स भी दूरदर्शन की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पॉपुलर कॉमेडी सीरीज 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' को भी पुनः प्रसारित किया जाएगा। स्टार भारत ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विटर पर इसकी आधिकारिक घोषणा की है। बताया गया कि ये शोज हर सुबह 10 बजे से प्रसारित किए जाएंगे।
16 साल बाद, इंद्रवदन आ रहा है आप से मिलने फिर एक बार!
— STAR भारत (@StarBharat) April 3, 2020
देखिए ''साराभाई Vs साराभाई'', 6 अप्रैल से, हर-रोज़ सुबह 10 बजे, सिर्फ़ STAR भारत पर!#KhichdiwithSarabhais pic.twitter.com/iGkpoUFxmO
ट्विटर पर लिखा गया, '16 साल बाद इंद्रावन आ रहा है आपसे मिलने फिर एक बार। देखिए साराभाई वर्सेस साराभाई, 6 अप्रैल से सुबह 10 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।'
18 साल बाद, प्रफुल आ रहा है आप से मिलने फिर एक बार!
— STAR भारत (@StarBharat) April 3, 2020
देखिए 'खिचड़ी', 6 अप्रैल से, हर-रोज़ सुबह 11 बजे, सिर्फ़ भारत पर!#KhichdiwithSarabhais pic.twitter.com/FVoNMqK21K
इसी के साथ दूसरे ट्वीट में बताया गया कि 'खिचड़ी' शो को भी वापस लाया जा रहा है। ट्वीट किया गया, '18 साल बाद प्रफुल आ रहा है आपसे मिलने। देखिए खिचड़ी अप्रैल 6 से सुबह 11 बजे सिर्फ स्टार भारत पर।'
बता दें कि दूरदर्शन पर कॉमेडी शोज 'देख भाई देख' और 'श्रीमान श्रीमती', 'शक्तिमान', 'बुनियाद' और 'उपनिषद गंगा' जैसे शोज भी चलाए जा रहे हैं।

