1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sara ali khan reveals last time searched on google at night

आखिरी बार गूगल पर आधी रात को सारा अली खान ने किया था यह सर्च

Sara Ali Khan
केदारनाथ और सिम्बा जैसी दो हिट फिल्में देने के बाद सारा अली खान के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सारा की एक्टिंग और बोलने के अंदाज के सभी दीवाने हैं। हाल ही में सारा वोग मैगजीन के कवर पर नजर आईं है।


इसी दौरान उन्‍होंने अपने बारे में भी तमाम बातें शेयर कीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वोग के कवर पेज पर दिखाई देने के बाद सारा अली खान से पुछा गया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर क्या सर्च किया था? इसके जवाब में सारा ने बताया कि आखिरी बार उन्‍होंने रात को 3 बजे गूगल पर एक मुंबई स्थित मनोरी का रास्‍ता सर्च किया था। 
 
सारा ने बताया कि इसके बाद उनके पास जवाब आया कि वह जगह उनकी करंट लोकेशन से 1.5 घंटे की दूरी पर है। उन्‍होंने बताया कि यह काफी डरा देने वाला था।

सारा से जब पूछा गया कि 'उनका फेरिट इमोजी कौन सा है? तो उन्होंने बताया कि 'आंखों में स्टार्स लगे इमोजी उन्हें पसंद है। वहीं, वोग शूटआउट के दौरान फेवरिट आउटफिट के बारे में पूछे जाने पर सारा ने बताया, 'मेरे ख्याल से वो पहली ड्रेस जिसमें हमने शूट किया था। जो कि सफेद बिकिनी थी और उसके ऊपर उसमें गोल्डन और सिल्वर ड्रेस थी।
सारा ने साल 2018 में फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत नजर आए थे। वहीं इसके बाद सारा ने फिल्म सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। सारा अली खान इन दिनों लव आजकल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वो कार्तिक आर्यन के अपोजिट नजर आएंगी।
अगला लेख
काजोल बोलीं- अब ज्यादा हैंडसम दिखते हैं अजय देवगन