1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sara ali khan hot photoshoot for vogue magazine

वोग मैगजीन में छाईं सारा अली खान, करवाया हॉट फोटोशूट

Sara Ali Khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ से ही फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली हैं। अपने बेबाक अंदाज के साथ-साथ सारा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सारा अली खान ने वोग मैगजीन के लिए हॉट फोटोशूट करवाया हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
 
सारा अली खान ने ये फोटोशूट वोग (इंडिया) के अप्रैल एडिशन के लिए करवाया है। इस शूट को प्रियंका कपाड़िया द्वारा स्टाइल किया गया है जिसमें सिम्बा गर्ल बेहद हॉट और खुबसूरत लगी हैं। सारा अली खान ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए वोग मैगजीन को धन्यवाद दिया है। 
 
सारा अली खान के इस फोटोशूट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सारा अली खान अभी इंडस्ट्री में सिर्फ दो फिल्में पुरानी हैं, लेकिन वह पहले से ही सभी फैशन क्रिटिक की पसंद रही हैं। 
 
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में सारा ने केदारनाथ में अपने प्रदर्शन के लिए वर्ष की सर्वश्रेष्ठ डेब्यू के खिताब से नवाजा गया था। सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया था और इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'सिम्बा' रिलीज हुई थी।
 
सारा अली खान एक मात्र डेब्यू कलाकार है जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर महज एक महीने के अंतराल में एक नहीं बल्कि दो फिल्में कीं है। और उनकी दोनों ही फिल्में हिट साबित हुईं हैं। 
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो सारा अली खान इन दिनों अपने क्रश कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग में बिजी हैं।
अगला लेख
फटी कमीज कौन सिलता? : पति-पत्नी का यह चुटकुला आपका दिन बना देगा