गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Story Synopsis Move Preview of Kalank in Hindi
Written By

कलंक की कहानी

कलंक
बैनर : धर्मा प्रोडक्शन्स, फॉक्स स्टार स्टूडियोज़, नाडियाडवाला ग्रांडसन एंटरटेनमेंट 
निर्माता : करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, हीरू जौहर, अपूर्व मेहता 
निर्देशक : अभिषेक वर्मन 
कलाकार : वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर 
रिलीज डेट : 17 अप्रैल 2018 
 
कलंक एक मल्टीस्टारर फिल्म है जिसमें कई सितारे एक साथ नजर आएंगे। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित वर्षों बाद किसी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। माधुरी दीक्षित ने फिल्म में श्रीदेवी की जगह ली है। 
 
इस फिल्म को बनाने का आइडिया करण जौहर और उनके पिता यश जौहर को 15 वर्ष पहले आया था। अब जाकर करण ने इस फिल्म का निर्माण किया है। 
 
कलंक एक पीरियड फिल्म है। भारत की स्वतंत्रता के पूर्व की कहानी है। इसमें एक संभ्रांत परिवार दिखाया गया है। इस परिवार के कई सच तब सामने आने लगते हैं जब सांप्रदायिक तनाव बढ़ता है और देश के विभाजन की घड़ी नजदीक आने लगती है। 
 
देव, सत्य, रूप और ज़फर खुद को प्यार के युद्ध के मैदान में पाते हैं। वे परिस्थितियों के मारे हैं। पूरा शहर लाल रंग में नहाया हुआ है, लेकिन सवाल यह है कि क्या ये चारों लाल रंग को हिंसा में देखेंगे या प्रेम में? 
ये भी पढ़ें
आखिरी बार गूगल पर आधी रात को सारा अली खान ने किया था यह सर्च