सम्बंधित जानकारी
- आलिया भट्ट के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी मिला नया प्यार, इस एक्ट्रेस संग पहुंचे फिल्म देखने!
- अपने जन्मदिन पर आलिया भट्ट को देर रात इस खास शख्स से मिला सरप्राइज
- संजय लीला भंसाली ने रजिस्टर्ड करवाया सलमान खान संग अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल!
- राजामौली की आगामी फिल्म 'आरआरआर' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे अजय देवगन
- सिद्धार्थ मल्होत्रा ने की अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की फिल्म कलंक की तारीफ, आलिया भट्ट ने दिया यह जवाब
प्रीतम ने दिया हिंट, कलंक के पहले गाने में इस खास अंदाज में नजर आएंगी आलिया भट्ट
करण जौहर की मेगा बजट फिल्म कलंल 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने खुब पसंद किया है। इस टीजर के रिलीज होने के बाद दर्शकों के दिलों में ट्रेलर के लिए उत्सुकता और बढ़ती नजर आ रही है। फिलहाल फिल्म के पहले गाने को लेकर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके एक बड़ा सीक्रेट रिवील कर दिया है।
प्रीतम ने ट्वीट करके कहा, कंलक के पहले गाने के साउंड को फिनिशिंग टच दे रहा हूं, और आलिया ने अपने कथक मूव्स से कमाल कर दिया है। गाने के रिलीज होने से पहले ये पता चल गया है कि फिल्म में आलिया भट्ट कथक करती नजर आने वाली हैं।
प्रीतम ने ये बताकर फैंस को गाने के लिए एक्साइटेड कर दिया है। अब देखना ये होगा कि मेकर्स पहले फिल्म का गाना रिलीज करेंगे या इसका ट्रेलर। आलिया भट्ट के फैंस इस ट्वीट के बाद सातवें आसमान पर हैं और इसे खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं।
खबरों के अनुसार कलंक की कहानी हिंदू मुस्लिम विवाद पर आधारित है जिसका बजट तकरीबन 80 करोड़ रुपए है। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त जैसे कलाकार दमदार किरदार दिखाई देंगे।
