• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjeev kapoor recalls demanding rs 1 extra akshay kumars fee masterchef india
Last Updated : बुधवार, 21 अगस्त 2024 (14:58 IST)

मास्टरशेफ इंडिया को जज करने के लिए संजीव कपूर ने की थी अक्षय कुमार से 1 रुपया अधिक फीस की डिमांड, मेकर्स ने शो से किया बाहर

sanjeev kapoor recalls demanding rs 1 extra akshay kumars fee masterchef india - sanjeev kapoor recalls demanding rs 1 extra akshay kumars fee masterchef india
Sanjeev Kapoor: संजीव कपूर फेमस शेफ में से एक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं साल 2010 में शुरू हुए 'मास्टरशेफ इंडिया' के पहले सीजन से उन्हें निकाल दिया गया था। संजीव कपूर इस कुकिंग रियलिटी शो में बतौर जज शामिल हुए थे। लेकिन जब उन्हें पता चला की अक्षय कुमार भी बतौर जज इस शो में नजर आने वाले हैं, तो उन्हें मेकर्स के सामने एक डिमांड रख दी। 
 
लेकिन मेकर्स ने संजीव कपूर की डिमांड पूरी करने के बजाए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। बाद में इस कुकिंग शो को अक्षय कुमार, कुणाल कपूर और अजय चोपड़ा ने जज किया था। संजीव कपूर ने सिद्धार्थ कनन संग एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में जज बनने के लिए उनसे संपर्क किया गया था। 
 
संजीव कपूर ने बताया कि मास्टरशेफ के भारत आने से पहले, उन्होंने इसी तरह के कई कुकरी शो एंकर किए थे और उन्हें इसके भविष्य के बारे में भी अच्छे से पता था। जब शो के निर्माताओं ने सीजन 1 के लिए शेफ से संपर्क किया, तो उन्हें बताया गया कि एक जज ने पहले ही शो के लिए साइन कर लिया है और वो अक्षय कुमार हैं।
 
संजीव कपूर ने बताया कि उन्होंने शो में आने के लिए मेकर्स के सामने अपनी एक शर्त रखी। उन्होंने कहा, बहुत अच्छा, मैं बहुत खुश हूं लेकिन मेरी एक ही शर्त है। आप अक्षय को जो भी फीस पे कर रहे हैं, मैं उनसे 1 रुपया ज्यादा लूंगा। इस पर मेकर्स ने संजीव से कहा कि आप अक्षय कुमार से अधिक फीस की डिमांड कर रहे हैं? संजीव ने कहा, 'हां क्योंकि यह मेरा क्षेत्र है।' इस पर वे चौंक गए और उन्होंने संजीव कपूर को साइन नहीं किया।
 
हालांकि बाद में संजीव कपूर मास्टशेफ इंडिया के दूसरे सीजन में शामिल हुए थे और चौथे सीजन तक इसका हिस्सा रहे। उनके बाहर जाने के बाद कुछ अन्य शेफ्स आए और गए।