1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sanjay dutt remembers mother nargis on her birth anniversary shared emotional post

मां नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त, बोले- काश! आप मेरे साथ होतीं...

Nargis Birth Anniversary
Nargis Birth Anniversary: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नरगिस की 1 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। नरगिस ने पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का लौहा मनवाया था। संजय दत्त अपनी मां नरगिस के बेहद करीब थे। वह अपने जीवन की हर छोटी-बड़ी बात उनके साथ शेयर किया करते थे। 
 
मां नरगिस की बर्थ एनिवर्सरी पर संजय दत्त ने कुछ अनसीन तस्वीरें साझा की है साथ ही एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। पहली तस्वीर में संजय दत्त अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में नरगिस दिख रही हैं। 
 
इन तस्वीरों के साथ संजय दत्त ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां। मैं हर दिन, हर मिनट, हर सेकेंड मिस करता हूं। काश आप मेरे साथ होतीं। मुझे जीना सिखातीं जैसे कि आप चाहती थीं। मुझे उम्मीद है कि मुझे देखकर आपको गर्व होता होगा। लव यू मां, मैं आपको बहुत मिस करता हूं।
 
बता दें कि नरगिस का जन्म 1 जून 1929 को हुआ था। उनका असली नाम फातिमा राशिद था। नरगिस के पिता का नाम मोहनचंद उत्तमचंद त्यागी था, बाद में उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था। नरगिस ने सुनील दत्त संग शादी रचाई थी। नरगिस का निधन 3 मई 1981 को कैंसर की वजह से हो गया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बॉक्स ऑफिस पर छाई जाह्नवी-राजकुमार की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही, पहले दिन किया इतना कलेक्शन