1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sandhya theatre stampede case allu arjun arrested presented in court

संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन कोर्ट में पेश, क्या मिलेगी जमानत?

Sandhya theatre stampede case
Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा 2 : द रूल' के तूफान के बाद तेलांगना पुलिस ने साउथ स्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले में हुई है। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। 
 
इस मामले में पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया। 
 
पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन का बयान रिकॉर्ड किया गया। चश्मदीद गवाह के बयान के आधार पर पुलिस ने एक्टर से पूछताछ भी की। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए गांधी अस्पताल ले जाया गया। अल्लू अर्जुन को नामपल्ली कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। मजिस्ट्रेट मामले की विस्तृत जांच कर रहे है। वहीं कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
 
वहीं खबर आ रही है कि अल्लू अर्जुन ने अपनी गिरफ्तारी के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की अपील की है। इस पर शाम 4 बजे सुनवाई होने की संभावना है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
रानी मुखर्जी एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के किरदार में आएंगी नजर, यशराज फिल्म्स ने की मर्दानी 3 की घोषणा