रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pushpa 2 the rule actor allu arjun arrested in hyderabad sandhya theatre stampede case
Last Updated : शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024 (13:29 IST)

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हुए हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

Allu Arjun arrested
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2 : द रूल' का क्रेज हर तरफ देखने को मिल रहा है। फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन 4 दिसंबर को 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में एक हादसा हो गया था। 
 
दरअसल, अल्लू अर्जुन अचानक से थिएटर पहुंच गए थे। इसके बाद अपने फेवरेट सुपरस्टार को देखने के लिए वहां भगदड़ भच गई थी। इस अफरातफरी में एक महिला की मौत हो गई। वहीं महिला का 9 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।
 
इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तेलंगाना पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। 

हाल ही में एक्टर अल्लू अर्जुन ने इन मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने के लिए याचिका दायर की थी। संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को चिक्कडपल्ली पुलिस ने आरोपियों की लिस्ट में शामिल किया है। 
 
पुलिस ने बीएनएस अधिनियम की धारा 105 के तहत गैर-मानवीय हताहत मामले में 118 (1) और 118 (1) जैसी गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर पांच से दस साल तक की सजा होने की संभावना है। 
 
 
बता दें कि अल्लू अर्जुन भी इस हादसे से काफी दुखी है। उन्होंने मृत महिला के परिवार के लिए आर्थिक मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया है। अल्लू अर्जुन ने महिला के परिवार की आर्थिक सहायता करते हुए 25 लाख रुपए दिए हैं। साथ ही घायल बच्चे के ईलाज का पूरा खर्चा उठा रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
Sima’s Song : इस्लामी कट्टरवाद के खिलाफ अफगानी औरतों के साहस और दोस्ती की बेमिसाल कहानी