सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार में हुआ झगड़ा, पुलिस से भिड़ीं संभावना सेठ
बिग बॉस 13 विनर और टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला 3 सितंबर को पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। सिद्धार्थ शुक्ला को अंतिम विदाई देने कई सेलेब्स श्मशान घाट पहुंचे थे। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ भी अपने पति के साथ सिद्धार्थ शुक्ला को आखिरी विदाई देने पहुंची थीं।
हालांकि इस दौरान संभावना सेठ के पति का श्मशान घाट में मौजूद पुलिस वालों से झगड़ा हो गया। संभावना सेठ का कहना था कि पुलिस ने उनके पति अविनाश को थप्पड़ मारा है। वीडियो में संभावना सेठ पुलिस पर भड़कती नजर आ रही हैं।
.@sambhavnaseth Clashes With Cops At @sidharth_shukla Fuenral.#SambhavnaSeth #SidharthShukIa #ripsidharthshukla #BigBoss#RIPSiddharthShukla #BiggBoss13
— Raju Gentleman (@RajuGentleman4) September 3, 2021
#RIP #RIPSidharthaShukla @BeingSalmanKhan #SalmanKhan #BiggBoss13Winner @BiggBoss #SidharthShuklaTheShiningStar pic.twitter.com/CJEQvZiE4o
बताया जा रहा है कि श्मशान घाट के बाहर मौजूद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ रही थी। पुलिस संभावना के पति को पीछे हटाते है। इस दौरान पुलिसवाले का हाथ अविनाथ के मुंह पर लग जाता है। ये देखकर संभावना सेठ भड़क उठती हैं और पुलिस से ही उलझ जाती हैं।
वीडियो में पुलिसवाले कहते दिख रहे हैं कि मारा नहीं है। कुछ देर तक संभावना सेठ और पुलिसवालों में जमकर तूतू-मैंमैं हुई। बाद में संभावना सेठ वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मी से भी भिड़ती नजर आईं।
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाज से किया गया। ताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला की मां ने एक्टर को मुखाग्नि दी। सिद्धार्थ शुक्ला की अंतिम यात्रा फूलों से सजी एंबुलेंस से कूपर अस्पताल से सीधे श्मशान घाट पहुंची थी। कई सेलेब्स ने उन्हें श्मशान घाट में अंतिम विदाई दी। हर किसी की आंख में सिद्धार्थ को खोने का गम साफ दिख रहा था।

