शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan to reunite with revathy on tiger 3 after 32 years
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 27 नवंबर 2022 (17:35 IST)

'टाइगर 3' में हुई एक और एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद सलमान खान संग आएंगी नजर

'टाइगर 3' में हुई एक और एक्ट्रेस की एंट्री, 32 साल बाद सलमान खान संग आएंगी नजर | salman khan to reunite with revathy on tiger 3 after 32 years
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। साल 2023 में भाईजान अपने फैंस को डबल तोहफा देने जा रहे हैं। अगले साल ईद के मौके पर उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज होने जा रही है। वहीं दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' रिलीज होगी।

 
'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आएंगी। वहीं फिल्म में इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। वहीं अब इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। यह एक्ट्रेस 32 साल पहले भी सलमान के साथ काम कर चुकी है। 
 
इस एक्ट्रेस का नाम रेवती है। सलमान और रेवती 32 साल पहले फिल्म 'लव' में दिखाई दिए थे। बताया जा रहा है कि रेवती 'टाइगर 3' में रॉ चीफ के रोल में नजर आएंगी जो सलमान खान की मेंटॉर होंगी।
 
हाल ही में रेवती और काजोल अपनी फिल्म 'सलाम वेंकी' का प्रमोशन करने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' के सेट पर पहुंची थीं। बिग बॉस के सेट पर ही इस बात पर मुहर लगी है कि सलमान और रेवती एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं। 
 
सलमान खान की टाइगर की फ्रेंचाइजी की दो फिल्मों में रॉ चीफ का रोल गिरीश कर्नाड ने किया था। गिरीश का 2019 में निधन हो गया था। ऐसे में अब उनके रोल की जिम्मेदारी एक्ट्रेस रेवती को मिली है। 
 
'टाइगर 3' पहले ईद 2023 को रिलीज होने वाली थी। अब इस फिल्म की रिलीज दिवाली 2023 कर दी गई है। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
अपने सांवले रंग की वजह से ईशा गुप्ता को इंडस्ट्री में करना पड़ा था भेदभाव का सामना