1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan to join Shah Rukh Khan, John Abraham and Deepika Padukone in Pathan

सलमान खान यूएई में पठान की शूटिंग शाहरुख-दीपिका-जॉन के साथ करेंगे

सलमान खान
आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'पठान' से कलाकारों के जुड़ने का सिलसिला जारी है। शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण को लेकर बनाई जा रही इस फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। अब सलमान खान भी इस फिल्म की शूटिंग करने वाले हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान खान यूएई में इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। उनके साथ शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी होंगे। सलमान खान एक लंबा एक्शन सीक्वेंस भी करेंगे और बुर्ज खलीफा में इसकी शूटिंग होगी। 
 
सलमान खान इसमें टाइगर के किरदार में होंगे जो उनकी फिल्म 'एक था टाइगर' से लिया गया है। संभवत: सलमान 15 फरवरी से शूटिंग करेंगे और यह पन्द्रह दिनों तक चलेगी। इसके लिए सलमान को भारी-भरकम फीस दी जा रही है। 


 
रितिक रोशन भी करेंगे पठान 
रितिक रोशन भी पठान में दिखाई देंगे। वे वॉर वाला किरदार निभाएंगे। जिस तरह से रोहित शेट्टी ने सूर्यवंशी में सिंघम और सिम्बा को जोड़ा है, उसी तरह से पठान में टाइगर और कबीर को जोड़ा जा रहा है। 
अगला लेख
अभय देओल रात पर जाग कर और खूब शराब पीकर करते थे शूटिंग