1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan starrer bharat box office collection day 1

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की 'भारत' की जबरदस्त शुरुआत, पहले दिन तोड़े यह रिकॉर्ड

Salman Khan
ईद के मौके पर रिलीज हुई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'भारत' बॉक्स ऑफिस छा चुकी है। फिल्म का पहला दिन जोरदार रहा है। 'भारत' ने पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।


इसके साथ ही यह फिल्म ईद पर अब तक रिलीज हुई सलमान की सभी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही। ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन इस प्रकार है-
 
दबंग (2010)- 14.50 करोड़ रुपए
बॉडीगार्ड (2011)- 21.60 करोड़ रुपए
एक था टाइगर (2012)- 32.93 करोड़ रुपए
किक (2014)- 26.40 करोड़ रुपए
बजरंगी भाईजान (2015)- 27.25 करोड़ रुपए
सुल्तान (2016)- 36.54 करोड़ रुपए
ट्यूबलाइट (2017)- 21.15 करोड़ रुपए
रेस 3 (2018)- 29.17 करोड़ रुपए
भारत (2019)- 42.30 करोड़ रुपए

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्मों में 'भारत' ने पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। इसके पहले रिलीज हुई फिल्मों में कलंक ने 21.60 करोड़, केसरी ने 21.06 करोड़, गली बॉय ने 19.40 करोड़ और टोटल धमाल ने 16.50 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।

सिर्फ सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने दिखा दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस के 'सुल्तान' हैं। 'भारत' सलमान की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म के तौर पर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। इससे पहले ये रिकॉर्ड प्रेम रतन धन पायो (40.35 करोड़) के नाम था।
 
पहले दिन 'भारत' की कमाई इस लिहाज से भी उल्लेखनीय है कि 5 जून को विश्व कप 2019 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच भी था। हालांकि जिस तरह से फिल्म का कलेक्शन सामने आया है, माना जा सकता है कि सलमान के स्टारडम के आगे विश्व कप का मैच फीका पड़ गया।
 
अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी मुख्य भूमिका में हैं। 'भारत' में दर्शकों को सुनील ग्रोवर और सलमान खान का दोस्ताना पसंद आ रहा है। यह फिल्म दुनियाभर में 6,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
अगला लेख
हसबैंड वाइफ के चटपटे चुटकुले : सामने वाली मायके गई है