1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Salman Khan, Siddharth Malhotra, Aayush Sharma, Shabbir Boxwala

सिद्धार्थ नहीं, सलमान खान चाहते थे ये हीरो 'शेरशाह' में निभाए लीड रोल

सलमान खान
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज 'शेरशाह' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को तारीफ मिल रही है। लगातार असफल फिल्म दे रहे सिद्धार्थ के लिए 'शेरशाह' राहत लेकर आई है। उनके करियर को जो ऑक्सीजन की जरूरत थी वो शेरशाह ने दी है। इस फिल्म के निर्माताओं में से एक शब्बीर बॉक्सवाला ने एक इंटरव्यू में रोचक खुलासा किया है। 


 
उनका कहना है कि सलमान खान को जब पता चला कि मैं कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'शेरशाह' बना रहा हूं तो उन्हें यह विषय बहुत पसंद आया। तब सलमान अपने जीजा आयुष को बॉलीवुड में लांच करने की प्लानिंग कर रहे थे। सलमान चाहते थे कि आयुष इस फिल्म से अपनी शुरुआत करें। 


 
शब्बीर के अनुसार सलमान ने उनसे संपर्क किया और फिल्म में पार्टनरशिप की इच्छा भी जाहिर की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सिद्धार्थ को हम फाइनल कर चुके थे। विक्रम बत्रा के परिवार वालों से बातचीत भी हो चुकी थी। उन्हें यह बताया जा चुका था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में कैप्टन बत्रा का रोल अदा करेंगे जिस पर उन्होंने सहमति भी दे दी थी। 
 
ऐसे में सिद्धार्थ को हटा कर आयुष को इस रोल के लिए चुनना ठीक नहीं था। सिद्धार्थ ने तो अपने रोल के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी थी। इस तरह से आयुष की फिल्म में एंट्री नहीं हो पाई। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज शेरशाह को लोग 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की तुलना में ज्यादा पसंद कर रहे हैं। 
अगला लेख
मैयत में आए हो, कुछ तो शर्म करो : शर्तिया हंसा देगा यह जोक आपको