गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. karan johar says ranveer singh as the best co host for the bigg boss ott
Written By
Last Modified: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (16:10 IST)

करण जौहर ने रणवीर सिंह को बताया 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए परफेक्ट को-होस्ट

करण जौहर ने रणवीर सिंह को बताया 'बिग बॉस ओटीटी' के लिए परफेक्ट को-होस्ट - karan johar says ranveer singh as the best co host for the bigg boss ott
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन का आगाज हो चुका है। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करते नजर आ रहे हैं। इस शो में पहले ही दिन से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं 'संडे का वार' में करण जौहर का भी एंग्री अवतार देखने को मिला है। 

 
वहीं जब शो के होस्ट करण जौहर से जब पूछा गया कि उनके साथ वह किस एक्टर को को-होस्ट के तौर पर मेजबानी करते देखना चाहेंगे तो इस पर करण ने रणवीर सिंह का नाम लिया। करण जौहर ने इस बात का भी खुलासा किया कि क्यों रणवीर सिंह शो को को-होस्ट करने के लिए एकदम परफेक्ट है। 
 
करण ने कहा कि बॉलीवुड के लाइववायर रणवीर सिंह के साथ बिग बॉस ओटीटी की सह-मेजबानी करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। रणवीर बॉलीवुड उद्योग में ऊर्जा और मनोरंजन का पावरहाउस हैं। वह बहुत अच्छी तरह से फिट होंगे क्योंकि वह ओवर द टॉप, अनफिल्टर्ड, मनोरंजक और रियल हैं। इन्हीं चीजों की शो में जरूरत है।
 
इससे पहले जब करण से पूछा गया था कि अगर वह बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट होते तो क्या करते? इस पर उन्होंने कहा था कि मैं बतौर कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा होता तो हमेशा ओवरड्रेस होकर रहता। जब मैं सो रहा होता तब भी, जिससे मैं हमेशा हेडलाइन्स में रहता। 
 
ये भी पढ़ें
घर में सिर्फ 2 ही खटिया है : Gupta ji का यह चुटकुला बहुत बढ़िया है