सम्बंधित जानकारी
- इंडियन आइडल 12 विजेता पवनदीप राजन इस एक्टर को देना चाहते हैं आवाज, नाम सुन रह जाएंगे हैरान
- बिग बॉस ओटीटी : खत्म हुआ उर्फी जावेद का सफर, शो से हुईं एलिमिनेट
- इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन ने कहा वे अरुणिता के साथ ट्रिप पर यहां जाएंगे
- इंडियन आइडल 12 जीतने पर पवनदीप राजन को मिली इतनी प्राइज मनी, बताया इस रकम का क्या करेंगे
- पवनदीप राजन के Indian Idol 12 विजेता बनने से अरुणिता के फैंस निराश, उन्होंने अरुणिता से कहा
बिग बॉस ओटीटी : करण जौहर ने लगाई दिव्या अग्रवाल की क्लास, एक्ट्रेस की आंखों में आए आंसू
'बिग बॉस ओटीटी' का पहला 'संडे का वार' बेहद इंटरेस्टिंग रहा। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर का एक अलग ही रूप देखने को मिला। दर्शकों को करण जौहर का एंग्री अवतार देखने को मिला। शो के सभी कंटेस्टेंट को करण जौहर ने जमकर फटकार लगाई।
वहीं करण जौहर की फटकार सुनकर दिव्या अग्वाल की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल, दिव्या के व्यवहार ने करण को काफी नाराज कर दिया। बिग बॉस के घर में एंट्री करने के बाद से ही दिव्या कई बार यह कहती नजर आई कि उन्हें इस शो की ज़रुरत ही नहीं है।
प्रतीक सजपाल से झगड़ें के दौरान भी दिव्या ने कहा था कि जब करियर गिर रहा होता है तभी बिग बॉस की जरूरत नहीं होती है। मुझे इस शो की जरूरत नहीं है। मुझे ये शो पसंद हैं।
करण जौहर ने दिव्या की क्लास लगाते हुए कहा, अगर उन्हें इस शो की जरूरत नहीं है तो वो क्यों यहां आई हैं? ये कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है। अगर उन्हें शो की जरुरत नहीं तो वो ये शो छोड़कर जा सकती हैं।
हालांकि दिव्या ने शो नहीं छोड़ा लेकिन यह सुनकर उनकी आंखों में आंसू जरूर आ गए। बीते एपिसोड में उर्फी जावेद को शो से बाहर कर दिया गया है। इस शो से बाहर होने वाली उर्फी जावेद पहली कंटेस्टेंट बनी हैं।
