1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan request fans to support sushant singh rajput family

सलमान खान की फैंस से अपील, मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का सहारा बनें

Salman Khan
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुशांत की आत्महत्या के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। फैंस और कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड में परिवारवाद के खिलाफ जमकर आवाज उठा रहे हैं।

 
सुशांत की मौत के बाद से ही सलमान खान पर भी जमकर आरोप लग रहे हैं। हालांकि सलमान फैंस उनका पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। इस बीच सलमान ने अपने फैन्स को एक मैसेज दिया है। उन्होंने अपने फैंस से गुहार लगाई है कि वो सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के साथ खड़े रहें।
 
सलमान खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सलमान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस संकट की घड़ी में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'
 
बता दें, बॉलीवुड डायरेक्टर अभिनव कश्यप और दिवंगत जिया खान की मां राबिया अमीन के सलमान खान पर गंभीर लगाए जाने के बाद ही यह मामला और बढ़ गया, लेकिन वहीं अब कुछ सितारे भी सलमान के सपोर्ट में उतर आए हैं।
 
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर पर मृत पाए गए थे। वह 34 साल के थे। फैंस और कुछ बॉलीवुड सेलेब्स आरोप लगा रहे है कि सुशांत को कई प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया गया था जिसके कारण वो डिप्रेशन में थे। इस समय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
अगला लेख
फादर्स डे पर देखें पिता-संतान के रिश्ते को बयां करने वाली बॉलीवुड की ये फिल्में