1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Race 3, Boney Kapoor, Arjun Kapoor, Wanted 2

मलाइका-अर्जुन के कारण सलमान खान ने 2 फिल्में ठुकरा दीं!

सलमान खान
हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान ने बोनी कपूर को उनके दो फिल्मों के सीक्वेल करने से मना कर दिया है। इस बारे में सलमन ने कहा था कि उनके पास फिलहाल बहुत से प्रोजेक्ट्स हैं इसलिए वे बोनी की फिल्में नहीं कर रहे। वहीं बोनी ने भी गुस्से में कह दिया था कि जब सलमान ने कह दिया है तो अब आगे मैं कुछ नहीं कहना चाहता। 
 
दरअसल खबर थी कि बोनी कपूर दो फिल्मों के सीक्वेल बना रहे हैं। बोनी फिल्म 'वॉन्टेड' और 'नो एंट्री' का सीक्वेल 'वॉन्टेड 2' और 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने के लिए चर्चा में थे। वे फिल्मों की तैयारी में लगे थे और इसके लिए सलमान को कास्ट करना चाहते थे लेकिन सलमान ने इसके लिए मना कर दिया। 


 
पहले लगता था कि सलमान इस वर्ष अपनी कई फिल्मों में व्यस्त हैं इसलिए बोनी की फिल्मों को डेट्स नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन अब मामला कुछ और ही लग रहा है। सलमान 'रेस 3' के बाद दस का दम, दबंग टूर, भारत, किक 2, दबंग 3, शेर खान जैसी फिल्मों में लगने वाले हैं। ऐसे में उनकी अगले वर्ष तक की डेट्स फिक्स हैं। लेकिन खबर यह भी है कि सलमान, बोनी की फिल्में इसलिए नहीं करना चाहते क्योंकि वे उनके बेटे अर्जुन कपूर से नाराज हैं। 
 
अर्जुन कपूर और सलमान की भाभी मलाइका अरोरा के अफेयर की खबरें बहुत समय से बन रही हैं। वहीं मलाइका और अरबाज़ खान के तलाक का कारण भी अर्जुन को ही माना जाता है। ऐसे में सलमान कैसे अर्जुन को पसंद कर सकते हैं। बोनी कपूर ने भी कई बार अर्जुन को हिदायत दी है कि वे मलाइका से दूरी बनाए और सलमान से पंगे ना लें। लेकिन अर्जुन ने उनकी एक ना सुनी। 
 
इसलिए अब लग रहा है कि सलमान इसी कारण से बोनी को डेट्स नहीं दे रहे हैं। सलमान इन सभी फिल्मों के बाद रेमो डिसुज़ा की भी के डांस फिल्म करने वाले हैं। 
अगला लेख
सलमान से नहीं, तो अब रणबीर से जा जुड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन की 'फन्ने खां'