1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Prem Ratan Dhan Payo

सलमान लड़ेंगे सलमान से

सलमान खान
एक सलमान खान को देखते ही उनके फैंस फिल्म को सिर पर उठा लेते हैं। यदि एक ही फिल्म में दो सलमान खान देखने को मिलेंगे तो पता नहीं क्या होगा। एक टिकट में दो सलमान देखने को मिलेंगे सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में। प्रेम नाम है प्रिंस का तो स्ट्रीट फाइटर का नाम है विजय। 
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने एक खास बात बताई। उनके अनुसार फिल्म के क्लाइमेक्स में प्रेम और विजय दोनों लड़ते दिखाई देंगे। यह सीक्वेंस फिल्म का प्रमुख आकर्षण साबित होगा। इसलिए इस पर खासी मेहनत की जा रही है।
 
सलमान ने कई विलेन को क्लाइमैक्स में ठिकाने लगाया है। देखें इस बार वे अपने खिलाफ लड़ते हुए कैसे नजर आते हैं। 
 
सलमान के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिवाली पर यह फिल्म रिलीज होने वाली है। फिल्म में सोनम कपूर उनकी हीरोइन हैं। उम्मीद है कि मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ है जैसी हिट फिल्म देने वाली यह जोड़ी इस बार भी लोगों को खुश करने में सफल रहेगी।