• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Prem Ratan Dhan Paayo
Written By

बदल गए सलमान खान

सलमान खान
सलमान खान बदले नजर आने लगे हैं। अब किरदार में डूब कर पूरा मन लगा कर काम करने लगे हैं। कुछ वर्ष पहले वे कैमरे के सामने खड़े होकर सिर्फ संवाद बोलकर ही इतिश्री कर लेते थे, लेकिन अब उनके अभिनय में वैसा ही जुनून नजर आने लगा है जैसा कि उनके करियर के शुरुआती दिनों में हुआ करता था। 
हाल ही में 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए उन्हें एक इमोशन सीन शूट करना था। सोनम कपूर के सामने उन्हें भावुकता से भरी कुछ लाइनें बोलना थी। सलमान ने अपने चरित्र को इस कदर आत्मसात कर लिया कि भूल गए कि वे सलमान खान हैं। लाइन बोलने के बाद वे सचमुच रोने लगे। यह सीन बेहतरीन बन पड़ा है। 

 
कुछ ऐसा ही 'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग के दौरान भी हुआ था। सलमान ने दिल लगाकर काम किया और बजरंगी भाईजान ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस सफलता से सलमान फिर मेहनत करने लगे हैं।