1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Hero, Sooraj Pancholi, Athiya Shetty
Written By

रो पड़ा सलमान का 'हीरो' सूरज

सलमान खान
मौका था सलमान खान की फिल्म 'हीरो' के ट्रेलर लांच का। फिल्म के हीरो सूरज पंचोली भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर लांच उनके लिए और कोई नहीं हो सकता। यह ड्रीम लांच है। मुझसे ज्यादा प्रतिभाशाली और गुड लुकिंग लोग मौजूद हैं, लेकिन मुझे अवसर मिला। सूरज को रोते देख सलमान ने कहा कि सूरज मेरी हीरोइन है और आथिया मेरा हीरो। 
सूरज नहीं बनना चाहता था हीरो... अगले पेज पर 
सभी फोटो : Ashish Vaishnav / Indus Images

 
 
 

सूरज पंचोली हीरो नहीं बनना चाहते थे। उन्हें एक दिन सलमान खान ने अपने पास बुलाया और कहा कि वे कबीर खान को 'एक था टाइगर' में असिस्ट करे। इसके बाद सूरज को सलमान ने अपनी शरण में ले लिया और उन्हें हीरो बना दिया। सलमान का कहना है कि एक सूरज (बड़जात्या) ने उन्हें जिंदगी भर सपोर्ट किया है तो वे भला दूसरे सूरज को कुछ दिन तो सपोर्ट कर ही सकते हैं। 
अथिया को भी जानते हैं सलमान... अगले पेज पर 

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को सलमान उसके बचपन से जानते हैं। सुनील शेट्टी उर्फ अन्ना से भी उनकी पहचान पुरानी है। एक मजेदार बात सलमान ने बताई कि जब वे फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तब वे सुनील शेट्टी का भी पोर्टफोलियो साथ में रखते थे और निर्माता को दोनों पोर्टफोलियो बताते थे। 
सुनील का बेटा और आदित्य की बेटी भी आए...अगले पेज पर 

इस अवसर पर सुनील शेट्टी का बेटा आहन शेट्टी और आदित्य पंचोली की बेटी सना पंचोली भी मौजूद थे। 
समारोह में कुछ इस अंदाज में आए सलमान... अगले पेज पर  


डेशिंग सलमान के आते ही कार्यक्रम में जान आ गई। उन्होंने स्टाइलिश तरीके से एंट्री ली। 
युवराज के सीक्वल पर क्या बोले सलमान... अगले पेज पर

 

'हीरो' के सुभाष घई को-प्रोड्यूसर हैं जिन्होंने ओरिजनल 'हीरो' निर्देशित की थी। सलमान को लेकर उन्होंने युवराज जैसी फ्लॉप फिल्म बनाई थी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वे युवराज का सीक्वल प्लान कर रहे हैं तो सलमान जोर से चीखे- नहीं। 
सुनील शेट्टी से कुछ इस अंदाज में मिले सलमान... अगले पेज पर
 
 

सुनील शेट्टी की बेटी की यह पहली फिल्म है, इसलिए वे इमोशनल हो रहे थे। साथ ही अपनी बेटी का उत्साह बढ़ाने के लिए भी वे अपनी पत्नी के साथ आए। सलमान कुछ इस तरह मिले सुनील से। 
अथिया की मनमोहक अदा... अगले पेज पर 


अथिया शेट्टी का भी यह ड्रीम लांच है। 
सलमान की खुशी... अगले पेज पर 

सलमान बेहद रिलैक्स और खुश नजर आएं। बजरंगी भाईजान को लेकर उन्हें किसी तरह का तनाव उनके चेहरे पर नहीं दिखा।