सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan film kisi ka bhai kisi ki jaan romantic poster out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:32 IST)

'किसी का भाई किसी की जान' का रोमांटिक पोस्टर आया सामने, पूजा हेगड़े की आंखों में खोए दिखे सलमान खान

Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ईद 2023 के मौके पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' लेकर आ रहे हैं। फैंस सलमान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स फिल्म के लगभग सभी गाने रिलीज कर रहे हैं। वहीं हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है। 
 
 
'किसी का भाई किसी की जान' के ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद से फैंस काफी खुश है। वहीं अब सलमान खान ने फिल्म का एक रोमांटिक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सलमान खान पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। 
 
पोस्टर में सलमान और पूजा एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सलमान ने बताया कि 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज हो रहा है। 
 
बता दें कि 'किसी का भाई किसी की जान' फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद पर रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
गर्मी में घूमने के लिए है विदेश की ये खास 5 जगहें