1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nimrat kaur joins amitabh bachchan in film section 84

अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'सेक्शन 84' में नजर आएंगी निम्रत कौर, एक्ट्रेस ने जाहिर की खुशी

amitabh bachchan
फिल्म निर्माता रिभु दासगुप्ता की अपकमिंग कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सेक्शन 84' अपनी घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इस फिल्म में एक्ट्रेस डायना पेंटी की एंट्री हुई थी। वहीं अब इस फिल्म से एक्ट्रेस निम्रत कौर का नाम भी जुड़ गया है। 

 
निम्रत कौर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निर्देशक रिभु दासगुप्ता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा, मुंबई सिर्फ सपनों का शहर नहीं है, यह वो शहर है, जहां सपने साकार होते हैं। एक्शन और कट के बीच अमिताभ बच्चन के साथ सेक्शन 84 में अमर हो जाना।
 
उन्होंने लिखा, एक छोटे शहर से बड़े सपने लेकर आयी लड़की के लिए मुंबई का तोहफा है। रिभु दासगुप्ता की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। यह मेरे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण क्रिएटिव एडवेंचर होगा। अब रातों की नींद उड़ने वाली है। 
 
कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर 'सेक्शन 84' रिभु दासगुप्ता द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें निम्रत कौर और अमिताभ बच्चन के अलावा डायना पेंटी और अभिषेक बनर्जी जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं। निम्रत इससे पहले अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'दसवीं' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कहां है तिरुपति जेल से फरार हुआ पुष्पा? 'पुष्पा : द रूल' के धमाकेदार टीजर में मिला जवाब