1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan calls Karan Arjun a special film

सलमान खान ने करण अर्जुन को बताया स्पेशल फिल्म

करण अर्जुन
25 साल पहले करण अर्जुन फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म को राकेश रोशन ने निर्देशित किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। 
 
हाल ही में एक बातचीत में सलमान खान ने करण अर्जुन को स्पेशल फिल्म बताया। सलमान के अनुसार इस फिल्म के जरिये वे और शाहरुख खान बिग स्क्रीन पर साथ नजर आएं। 
 
सलमान ने इसे कंप्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज बताया और कहा कि यह आज के दौर में भी फिट बैठती है और अभी भी टीवी पर इसे खूब देखा जाता है। 
 
करण अर्जुन ने पुर्नजन्म की कहानी है जिसमें दो भाई बदला लेने के लिए फिर जन्म लेते हैं। उनकी मां को विश्वास रहता है कि उसके बेटे आएंगे और बदला लेंगे। 
 
इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, ममता कुलकर्णी, काजोल, राखी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के गाने भी हिट रहे थे। 
अगला लेख
यश राज फिल्म्स के 50 साल का जश्न, सलमान-शाहरुख-रितिक को लेकर होंगी फिल्में अनाउंस