शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan brother in law aayush sharma to play an army officer in kwatha
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 जून 2019 (15:22 IST)

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म में निभाएंगे यह किरदार

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म में निभाएंगे यह किरदार - salman khan brother in law aayush sharma to play an army officer in kwatha
सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब आयुष शर्मा अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम क्वाथा है और इस फिल्म में आयुष एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आएंगे।


करण बुटानी के निर्देशन में बन रही आयुष की फिल्म पर सितंबर में काम शुरू किया जाएगा। फिल्म निर्देशक करण ने बताया कि यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसे मणिपुर में शूट किया जाएगा। 
 
करण ने कहा, यह एक रियल लाइफ स्टोरी है और क्वाथा शब्द मणिपुर में मौजूद एक जगह से लिया गया है। यह एक गांव है जो भारत और म्यांमार की सीमा पर मौजूद है, यह एक जवान और इस गांव के साथ उसके रिश्ते की कहानी है।

निर्देशक ने कहा कि आयुष इस फिल्म के लिए पूरी तरह से परफेक्ट हैं। हमारी बात पहली ही मुलाकात में बन गई थी। नॉर्थ ईस्ट पर बहुत कम ही फिल्में बनी हैं और अब वक्त आ गया है कि बाकी का भारत और पूरी दुनिया ये देखे कि यह कितना खूबसूरत है।
 
आयुष शर्मा भी अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि एक आर्मी ऑफिसर का रोल प्ले करना मेरे लिए गर्व का विषय है। वह शूटिंग का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाना चाहता था : शाहिद कपूर