1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan bodyguard pushed to aamir khan son junaid khan video goes viral

आमिर खान के बेटे जुनैद को नहीं पहचान पाए सलमान खान के बॉडीगॉर्ड, फैन समझकर दिया धक्का!

Sitaare Zameen Par Special Screening
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सितारे जमीन पर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में 'सितारे जमीन पर' की खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड के तीन दिग्गज सितारे शाहरुख, सलमान और आमिर खान एक ही मंच पर नजर आए। 
 
इस स्पेशल स्क्रीनिंग में कई सितारों ने शिरकत की। वहीं सोशल मीडिया पर सलमान खान और आमिर के बेटे जुनैद खान का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में जुनैद, सलमान के नजदीक जाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, लेकिन भाईजान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पीछे धकेल देते हैं। 
 
वीडियो में दिख रहा है कि सलमान खान कड़ी सुरक्षा के साथ इवेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड्स नजर आ रहे हैं। इसी दौरान जुनैद खान, सलमान के नजदीक आने की कोशिश करते हैं। लेकिन सलमान के बॉडीगार्ड्स उन्हें पहचान नहीं पाते हैं। 
 
जुनैद को भाईजान की सिक्योरिटी रोक देती है। वहीं सलमान भी उन्हें बिना देखे ही आगे बढ़ जाते हैं। यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि बॉडीगार्ड ने किसी को विशेष तवज्जो नहीं दी, भले ही वो स्टार किड क्यों न हो।
 
बता दें कि 'सितारे जमीन पर' से आमिर खान प्रोडक्शंस ने 10 राइजिंग सितारे अरूष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, सम्वित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहानी, ऋषभजैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर पेश किए हैं। फिल्म में आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जब जॉन अब्राहम की वजह से रोई थीं कैटरीना कैफ, सलमान खान ने यूं दिया था सहारा!