1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Bigg Boss season 12, Dus Ka Dum, Host

बिग बॉस के नए सीजन का होस्ट हुआ फाइनल, मिलेंगे करोड़ों रुपये

सलमान खान
अभी 'बिग बॉस सीज़न 11' की खबरें ही थमने का नाम नहीं ले रही हैं और 'बिग बॉस' सीज़न 12 आने की तैयारी कर रहा है। फैंस के लिए 'बिग बॉस' जल्दी वापसी कर रहा है। शो के लिए ऑडिशंस भी शुरू हो चुकी थे, साथ ही इसके नई थीम और पार्टिसिपेंट्स की अनुमानित लिस्ट भी सामने आई है। 
 
अपने विवादों और थीम के अलावा यह शो एक और चीज़ के लिए फेमस है और वो हैं शो के होस्ट सलमान खान। सलमान खान 'बिग बॉस' के अब तक के सबसे लोकप्रिय होस्ट हैं। कहा जा रहा था कि वे 12वें सीज़न में होस्ट नहीं होंगे, लेकिन यहां सलमान के फैंस के लिए खुशखबरी है। 
 
सलमान फिलहाल शो 'दस का दम' होस्ट कर रहे हैं और फैंस को जानकर खुशी होगी कि वे जल्द ही 'बिग बॉस सीज़न 12' भी होस्ट करते नज़र आने वाले हैं। खबरों की माने तो शो के मेकर्स सितंबर तक शो को टेलीकास्ट करने की प्लानिंग बना रहे हैं। इस बार यह काफी जल्दी शुरू हो रहा है। हो सकता है यह सलमान की वजह से हो। सलमान खान अपने कई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। ऐसे में उनकी डेट्स का खयाल रखते हुए मेकर्स ने इस बार का सीज़न जल्दी शुरू करने का प्लान किया है। 
 
सलमान को प्रति एपिसोड दो से तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार सलमान ने फीस बढ़ाने की मांग की है और यह मान ली गई है। सलमान इस शो को होस्ट कर करोड़ों रुपये कमा लेंगे। 
 
बिग बॉस का नया घर बनने की तैयारी ज़ोरो पर है। यह लोनावाला में ही बनेगा। साथ ही इसका प्रोमो शूट मुंबई के महबूब स्टुडियो में होगा। शो के थीम की भी तैयारी की जा चुकी है। 
 
इसमें इस बार जोड़ियों के साथ पार्टिसिपेंट्स को इंवाइट किया जाएगा। सलमान खान इस शो की जान हैं। ऐसे में फैंस दोबारा शो देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। फिलहाल शो 'दस का दम' अपने अंत की तरफ है और अगस्त में खत्म हो जाएगा। 
अगला लेख
'नो एंट्री' के सीक्वेल में होगी चाचा-भतीजे की सुपरहिट जोड़ी