शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan becomes emotiona while greeting fans on birthday
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (12:38 IST)

जन्मदिन पर फैंस का प्यार देखकर सलमान खान की आंखों में आए आंसू

जन्मदिन पर फैंस का प्यार देखकर सलमान खान की आंखों में आए आंसू - salman khan becomes emotiona while greeting fans on birthday
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने परिवार और फैंस के साथ मिलकर 27 दिसबंर को अपना 54वां शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। सलमान खा बर्थडे उनके फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है।

शुक्रवार को सलमान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट्स के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली। हर साल की तरह सलमान इस साल भी अपने बर्थडे पर फैंस से मिलने बालनी पर आए और हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया।
 
इस मौके पर अपने प्रति अपने फैंस की दिवानगी देखकर सलमान बेहद इमोशनल हो गए और उनकी आंखों से आंसू आ गए। सलमान का एक विडियो सामने आया है जिसमें वह फैंस को देखकर ग्रीट कर रहे हैं। इस विडियो में साफ दिख रहा है कि वह फैंस की तरफ हाथ हिलाते हुए काफी इमोशनल दिख रहे हैं। 
 
बता दें सलमान का 54वां जन्मदिन बेहद खास रहा है। इस दिन सलमान की बहन अर्पिता ने एक बेटी को जन्म दिया है। बेटी का नाम आयत रखा गया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'इस खूबसूरत दुनिया में आपका स्वागत है अयात। धन्यवाद अर्पिता और आयुष, आपने मुझे और परिवार को सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट दिया है।'
 
सलमान ने लिखा, उम्मीद करता हूं कि जो भी हमारे इस मैसेज को पढ़ रहा है वो उन्हें अपना प्रेम और आशीर्वाद दे ताकि ये बड़ी होकर हम सभी को और गर्व महसूस कराए। आप सभी के प्रेम और सम्मान के लिए धन्यवाद. आप सब बेहद विनम्र रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
लड़की का फोन रिचार्ज कराने के चक्कर में : हंसा-हंसा कर थका देगा यह चुटकुला